मुंगेर, अप्रैल 17 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। पिछले दिनों तेज आंधी और बेमौसम बारिश से किसानों के फसल नुकसान की जानकारी लेने को लेकर बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी और प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव रंजन ने प्रखंड की तीन पंचायतों का जायजा लिया। जायजा लेने के बाद प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि प्रखंड की मुरादे पंचायत, नाकी पंचायत और बहिरा पंचायत का जायजा लिया गया। इन तीनों पंचायत के किसानों ने तेज हवा के साथ हुई वर्षा से फसल नुकसान होने का आवेदन देकर क्षति आपूर्ति का मुआवजा देने की मांग की थी। किसानों से प्राप्त आवेदन के आलोक में उनके खेतों पर जाकर अवलोकन किया गया। इस दौरान कई किसानों के फसल नुकसान होने की सूचना सही पाया गया। जबकि कुछ लोगों के प्राप्त आवेदन में दी गई जानकारी गलत पाया गया। जिन किसानों के फसल क...