नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में मंगलवार देर रात मामूली विवाद में एक युवक की डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी गई। विवाद बीड़ी मांगने को लेकर शुरू हुआ था और इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक पर डंडों से ताबड़तोड़ वार कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस, क्राइम और एफएसएल की टीमों के साथ मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच के बाद आरोपी 32 साल के मनोज को गिरफ्तार कर लिया। वह इलाके में ही सैलून चलाता है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मंगलवार रात दीपक उससे बीड़ी की मांग कर रहा था। उसने मना किया तो दीपक उससे झगड़ा करने लगा। इस बात गुस्से में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। दीपक के छोटे भाई कुणाल और सूरज ने आरोप लगाया ...