बेगुसराय, मार्च 4 -- मंसूरचक, निज संवाददाता। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के समसा-बछवाड़ा मुख्य मार्ग स्थित सरायनूर नगर के निकट मंगलवार शाम 3:30 बजे एक महिला से उचक्कों ने रुपये का थैला छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित महिला बहरामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 04 निवासी स्व. मो. जलाल की पत्नी जहांआरा खातून हैं। उन्होंने बताया कि कुछ माह पहले मेरे पति का आकस्मिक निधन हो गया। वे बीड़ी मजदूर थे। उन्हीं के पीएफ की राशि 49 हजार रुपये दलसिंहसराय स्थित पंजाब नेशनल बैंक से निकाल कर अपने घर बहरामपुर आ रही थीं। इसी दौरान सरायनूर नगर के निकट जैसे ही पहुंची कि बाईक पर सवार दो उचक्कों ने बाईक उनके शरीर में सटा दी और रुपये का थैला छीन कर फरार हो गए। उनके द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग जुटे और बछवाड़ा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। इन दिनों चोरी व छिनतई की ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.