बाराबंकी, फरवरी 2 -- दरियाबाद (बाराबंकी)। क्षेत्र के बक्सूपुर गांव में बीती रात आग लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। हालांकि पुलिस बीड़ी पीने के दौरान झोपड़ी में आग लगने की बात कह रही है। गांव निवासी बलराम (40) रात में घर पर खाना खाने के बाद पास ही बनी अपनी झोपड़ी में सोने चला गया। घर से कुछ ही दूरी पर झोपड़ी स्थित है। घर पर उसकी पत्नी और तीन बच्चे सो रहे थे। बलराम झोपड़ी में रखी चारपाई पर सो गया था। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे के बाद अचानक झोपड़ी से आग की तेज लपटें उठने लगीं। आग देखकर परिवारजन और आसपास के लोग मौके पर दौड़े और किसी तरह आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई गई, तब तक अंदर सो रहे बलराम गंभीर रूप से झुलस चुके थे। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.