बाराबंकी, फरवरी 2 -- यूपी के बाराबंकी जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां दरियाबाद थाना क्षेत्र के बक्सूपुर गांव में बीती रात आग लगने से 40 वर्षीय एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक अपनी झोपड़ी में सो रहा था, तभी अचानक आग की लपटों ने उसे घेर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में घटना की वजह बीड़ी की एक चिंगारी बताई जा रही है। बक्सूपुर गांव के रहने वाले 40 वर्षीय विकलांग बलराम रविवार रात को घर पर परिजनों के साथ खाना खाने के बाद पास ही स्थित अपनी झोपड़ी में सोने चले गया था। घर से कुछ ही कदमों की दूरी पर बनी इस झोपड़ी में वह अक्सर रात को यही रहता था। घर के मुख्य हिस्से में उनकी पत्नी और तीन मासूम बच्चे सो रहे थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे अचानक झोपड़ी से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। सन्नाटे को चीरती आग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.