रांची, मार्च 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) मेसरा के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम- बीटोत्सव- 2025 के लिए थीम शुक्रवार को जारी किया गया। डीएसडब्ल्यू डॉ भास्कर कर्ण ने थीम- सेलिब्रेटिंग दी लीजेंड्स जारी किया। संकाय समन्वयक डॉ अमित कुमार तिवारी ने सामाजिक थीम- महानायकों की धरती: झारखंड, जिसके जरिए झारखंड की समृद्ध विरासत और इसके महान व्यक्तित्वों श्रद्धांजलि दी गई है, के बारे में बताया। यह थीम राज्य के क्रांतिकारियों, योद्धाओं और नेताओं के उस योगदान को रेखांकित करती है, जिन्होंने राज्य की नींव रखी। यह उत्सव 60 से ज्यादा आयोजनों की मेजबानी करेगा। दिन के आयोजनों में छात्रों को कला, वाद-विवाद, क्विज और तकनीकी कौशल में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, वहीं रात के कार्यक्रमों में मशहूर कलाकारों के प्रदर्शन हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.