चंदौली, मार्च 26 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन हेल्दी भारत के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण को लेकर संपूर्ण भारत यात्रा पर निकली दिल्ली की बीटेक पानीपूरी के नाम से मशहूर तापसी उपाध्याय मंगलवार को चहनियां पहुंची। वहां उन्होंने सराय रसूलपुर के हतवापर स्थित हरिनंदन महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर संवाद किया। तापसी ने कहा कि युवाओं का समर्थन इस मिशन की सबसे बड़ी ताकत है। हम सभी को इस पहल से जुड़कर एक स्वस्थ, स्वच्छ और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। पानीपूरी वाली के नाम से मशहूर दिल्ली की तापसी उपाध्याय मिशन हेल्दी भारत के सिलसिले में बुलेट पर भारत यात्रा पर निकली है। हरिनन्दन कालेज में छात्रों और शिक्षकों के साथ संवाद और जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य, पर्याव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.