अलीगढ़, अप्रैल 21 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बीटेक एवं बी.आर्क पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में कुल 15,821 आवेदकों में से 13,639 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। यह परीक्षा रविवार को प्रातःकालीन पाली में एएमयू सहित देश के सात शहरों, नई दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, पटना, श्रीनगर और कोझिकोड में आयोजित की गई। अलीगढ़ केंद्र पर 6,896 अभ्यर्थियों ने इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा दी। विश्वविद्यालय द्वारा बीएएलएलबी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए कुल 6,291 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा में 5138 परीक्षार्थी शामिल हुए। यह परीक्षा उपरोक्त सातों शहरों में स्थित केंद्रों पर आयोजित की गई। एएमयू की कुलपति प्रो. नईमा खातून ने सहकुलति प्रो. एम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.