गया, मई 2 -- शेरघाटी, निज संवाददाता। शेरघाटी थाने के बीटी बीघा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद शेरघाटी के एएसपी शैलेंद्र सिंह ने शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की है। गुड़िया देवी की मौत पक्के मकान की ऊंची छत से गिरने के कारण हुई थी। उसके दो मासूम बच्चे भी हैं। महिला की मौत का कारण जहां उसके ससुराल वाले दुर्घटना बता रहे हैं, वहीं झारखंड के खूंटी जिले में रहने वाले महिला के पिता और भाई महिला की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। नैहर वालों का कहना है कि महिला को अक्सर प्रताड़ित किया जा रहा था। दो महीने पूर्व भी महिला ने शेरघाटी थाने में शिकायत की थी, मगर तब कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। महिला की मौत तीन मंजिले घर की छत से गिरने के कारण हुई थी। छत के चारों ओर उंची रेलिंग लगी हुई है, इसके बावजूद देर रात महिला कै...