बिहारशरीफ, मार्च 20 -- बीज वितरण का अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने किया निरीक्षण चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित ई किसान भवन में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत मक्का, सूर्यमुखी, उरद, मूंग तथा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत स्वीट कॉर्न व बेबी कॉर्न के बीज किसानों के बीच अनुदानित राशि पर वितरण किया जा रहा है। बुधवार को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने किसानों के बीच किये जा रहे बीज वितरण निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि बाकी बचे बीज का वितरण दो दिनों के अंदर हो जाने चाहिए।बीएओ प्रभुनाथ मांझी ने कहा कि आवेदन करने वाले किसानों को बीज अनुदानित दर पर दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.