गोंडा, जुलाई 23 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत हजरतपुर निवासी देव नारायण यादव ने थाने पर तहरीर दी है। इसके मुताबिक उसे अपने खेत में धनिया बोई थी। पड़ोसी अपने खेत में टुल्लूपम्प चलाकर घर चले आये जिससे पानी उसके खेत में भर जाने से बीज बर्बाद हो गया। मंगलवार को शिकायत करने पर मुन्ना यादव, तिलक राम यादव, शिव मंगल, मनीराम यादव ने अपशब्दों का प्रयोग प्रयोग करते हुए मुक्का-थप्पड़, लाठी-डंडे से मारा-पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्र ने बताया कि आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.