लखनऊ, दिसम्बर 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बीजों का उत्पादन करने वाले प्रदेश के 27 एफपीओ द्वारा अभी तक बीज प्रमाणीकरण संस्था में पंजीकरण नहीं कराए जाने को शासन ने गम्भीरता से लिया है। इन एफपीओ से कहा गया है कि वे अपना पंजीयन हर हाल में शीघ्र कराएं नहीं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। सोमवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के कार्यों की समीक्षा के दौरान चेतावनी देते हुए कहा कि पंजीकरण न कराने की स्थिति में सरकार द्वारा दिए गए अनुदान की वसूली की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने सभी एफपीओ से कहा कि एफपीओ केवल गेहूं और धान ही नहीं, बल्कि ढैंचा के बीज को भी नियामानुसार प्रमाणित कर उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम को विक्रय करेंगे ताकि राज्य में प्रमाणित बीज की कमी ना हो सके। समीक्षा के दौरान कृषि मंत्री ने संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.