बहराइच, मार्च 20 -- बहराइच, संवाददाता। साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था कलाम फाउंडेशन की ओर से किसान पीजी कॉलेज में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। विभिन्न जनपदों से आए कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक डॉ. मेजर डॉ. एसपी सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। सीतापुर के गीतकार शेखर त्रिपाठी नें पढ़ा जिन्हें दाम प्यारे उन्हें दाम दे दो, मुझे राम प्यारे मुझे राम दे दो। बाराबंकी के डॉ. ओम शर्मा ने पढ़ा साथ खुशियां मनायें होली में प्रीत के गीत गायें होली में, बीज नफरत की भावनाओं का आओ मिलकर जलाये होली में। बलरामपुर के देवेश मिश्र ने पढ़ा रहो तुम अब कुंवारे ही सगाई मार डालेगी, अभी हो मौज में रहते लुगाई मार डालेगी। बहराइच गीतकार योगेंद्र योगी ने राह निहारूं सांझ सकारे, वृन्दावन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.