बक्सर, जनवरी 4 -- डुमरांव। किसानों ने कृषि विभाग के द्वारा जो अनुदानित दर पर बीज का वितरण किया गया है, खेतों में डाले जाने के बाद अंकुरित नहीं हुआ है। इसको लेकर किसान काफी परेशान हैं। किसानों ने डीएम को आवेदन देकर इसकी जांच कराते हुए क्षतिपूर्ति के लिये मुआवजे की मांग किया है। किसानों का यह भी कहना है कि सैकड़ो एकड़ में गेहूं की फसल का अंकुरण नहीं होने से विरान पड़ा हुआ है। मांग करने वालों में सुधीर कुमार सिंह, राजकिशोर यादव, जीतेन्द्र कुमार, विशाल कुमार, धनजी पासवान, हरेन्द्र महतो, संजीत कुमार, रामलाल महतो, सुधीर कुमार सिंह सहित अन्य दर्जनों किसान शामिल हैं। सभी ने हस्ताक्षर के साथ अपना मोबाइल नंबर भी दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...