नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह के आरोप पर लखनऊ नगर निगम ने जवाब दिया है। नगर निगम ने उनके क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की पूरी सूची तैयार कराकर नगर विकास मंत्री व प्रमुख सचिव को भेजी। सरोजनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम ने पिछले तीन वर्ष में 256 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराने का दावा किया है। यही नहीं, नगर निगम प्रशासन ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा को विधायक के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की पूरी बुकलेट बनाकर भेजी है। प्रमुख सचिव नगर विकास को भी इसकी कॉपी दी गई है। नगर निगम ने दावा किया है कि सबसे ज्यादा बजट तीन वर्ष में सरोजनी नगर में ही खर्च किया गया है। विधायक राजेश्वर सिंह ने 27 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें शहर की बदहाली के संबंध में एक पत्र दिया ...