नई दिल्ली, जून 11 -- यूपी में गोंडा के बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप बमबम को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा के गोंडा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिनों में स्पष्टीकरण मांगा था। जिसका जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर बीजेपी ने बड़ा ऐक्शन लिया है। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने गोंडा के बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पत्र लिखा है कि आप द्वारा भेजा गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है। आपका यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है।वायरल हुए थे दो वीडियो आपको बता दें किभाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप के दो वीडियो सोशल मीडिया...