विशेष संवाददाता, मई 11 -- UP Politics: भाजपा ने संगठनात्मक मोर्चे पर अभी से 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी सामाजिक समीकरण साधने में जुटी है। इसके लिए संगठनात्मक ढांचे में जातीय गुणा-गणित दुरुस्त करने पर जोर है। इसके जरिए भाजपा विपक्ष के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को जवाब देना चाहती है। भगवा खेमे ने इसकी कवायद संगठनात्मक मंडलों के गठन से शुरू कर दी है। इन मंडलों में पार्टी करीब 1 लाख 17 हजार कार्यकर्ताओं को समायोजित करेगी। इनमें पिछड़ों और दलितों की भागीदारी बढ़ाने पर फोकस रहेगा। लोकसभा चुनाव से सबक लेने के बाद भाजपा नये सिरे से सामाजिक ताना-बाना बुनने में जुट गई है। उधर, विपक्ष पीडीए के दांव से उसे चुनौती दे रहा है। इसे देखते हुए भाजपा ने सबको साधने की मुहिम शुरू कर दी है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.