कन्नौज, मार्च 17 -- तालग्राम, संवाददाता। भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री के बेटे को वाहन से टक्कर मारकर जान से मारने का प्रयास किया गया। जब उनके बेटे ने कार सवारों का विरोध किया तो लाठी -डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने क्षेत्रीय मंत्री की शिकायत पर दो कार सवारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा खास निवासी रेखा त्रिपाठी पत्नी कीर्ति करन ने बताया कि वह वर्तमान में कानपुर मंडल की बीजेपी से क्षेत्रीय मंत्री है। 15 मार्च की दोपहर उनका पुत्र अनुभव त्रिपाठी खेत देखने जा रहा था। तभी गांव के रितेंद्र त्रिपाठी व विमल त्रिपाठी ने चार पहिया वाहन से उनके पुत्र को पीछे से टक्कर मारकर जान से मारने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों लोगों ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से पीटकर घायल कर दिया। बचाने आए अजय त्रिपाठी को भी पीटा। पुलिस ने भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.