देहरादून, अगस्त 15 -- विधानसभा, लोकसभा और निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनाव में भी भाजपा के दांव-पेंच से कांग्रेस फिर पिछड़ गई। जिला पंचायत के 12 में से दस अध्यक्ष पद और ब्लॉक प्रमुख के 61 पदों पर पार्टी ने जीत हासिल की है। चुनाव दर चुनाव मिल रही जीत के पीछे भाजपा ने पूरा क्रेडिट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और विकास की सोच को दिया है।चुनाव से पहले ही बीजेपी ने बना ली थी बढ़त जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने चुनाव से पहले ही कांग्रेस पर बढ़त बना ली थी। गुरुवार को आए परिणाम से पहले ही भाजपा पांच सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी थी। गुरुवार को हुए चुनाव में रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा की पांच और सीटें भाजपा के खाते में आ गईं। नैनीताल में विवाद के चलते चुनाव दोबारा होना है। वहीं हरिद्वार सीट पहले ही भाजपा के कब्...