लखनऊ, मार्च 23 -- BJP Challenge in Lok Sabha election: केंद्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के सामने पूर्वांचल में प्रदर्शन फिर दोहराने की चुनौती है। लगातार दो लोकसभा चुनावों से भाजपा का गढ़ बन चुके इस इलाके में भाजपा पुराना प्रयोग ही आजमाने जा रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस इलाके की 13 में से 10 और 2014 के चुनाव में 13 में से 12 सीटें भाजपा की झोली में गई थीं। इस बार हालात थोड़े बदले हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन में साथ आकर सपा और कांग्रेस उसे घेरने में जुटे हैं तो पिछली बार सपा और बसपा साथ थे। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा की लहर चली थी और गोरखपुर, बांसगांव सुरक्षित, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, सलेमपुर, संतकबीरनगर, बस्ती और डुमरियागंज के साथ-साथ बलिया, घोषी और लालगंज सुरक्षित सीट पर भी उसने कब्जा कर लिया था। केवल आजमगढ़ सीट पर पूर्व ...