नई दिल्ली, जनवरी 19 -- बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उनके प्रस्तावक बने हैं। उनकी नामांकन प्रक्रिया के दौरान जेपी नड्डा और हरदीप सिंह पुरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य इकाइयों के अध्यक्ष, सांसद और अन्य पदाधिकारी भी पहुंचे थे। इस मौके को संगठनात्मक एकता और पार्टी के पुरजोर समर्थन के रूप में प्रदर्शित किया गया है। 20 जनवरी को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है। इस अवसर पर दिल्ली में छत्तीसगढ़ से भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे, जिससे कार्यक्रम को भव्य स्वरूप मिलने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.