नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- लोकसभा में बुधवार को वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस बिल के जरिए अपनी नाकामियों को छिपाने और समाज में ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रही है। अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा, "भाजपा के अंदर मुकाबला चल रहा है कि खराब हिंदू कौन बड़ा है।" उन्होंने यह भी कहा कि जो पार्टी खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताती है, वह अब तक अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाई है। अखिलेश यादव के बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार करते हुए कहा, "अखिलेश जी ने हंसते हुए कहा है, मैं भी हंसते हुए ही जवाब देता हूं। हमारे यहां करोड़ों सदस्य अध्यक्ष चुनते हैं, जबकि आपके यहां सिर्फ पांच-छह लोग तय करते हैं।" यह भी पढ़ें- अपनी नाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.