सुधीर कुमार, नवम्बर 3 -- दुर्गा वाहिनी से राजनीतिक कॅरियर शुरू कर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष और पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रास्ते उप मुख्यमंत्री तक का सफर तय करनेवाली रेणु देवी बेतिया से छठी बार चुनाव मैदान में हैं। निवर्तमान पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी संगठन और प्रशासन दोनों में मजबूत पकड़ रखती हैं। भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं रेणु का मुकाबला इस बार कांग्रेस के वसी अहमद, निर्दलीय रोहित सिकारिया व जन सुराज के अनिल कुमार सिंह से है। रोहित सिकारिया शहर की मेयर गरिमा देवी के पति हैं। गरिमा बिहार में सबसे ज्यादा वोटों से चुनकर मेयर बनी थीं। रेणु देवी के छक्के को रोकने के लिए मजबूत फील्डरों की चुनौती है। सियासी बिसात पर चाल चलने में माहिर रेणु इससे कैसे निपटती हैं, यह देखना दिलचस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.