रुद्रपुर, जुलाई 1 -- खटीमा, संवाददाता। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शहीद वीर अब्दुल हमीद की जयंती मनाई। मंगलवार को मदरसा रहमानिया कमेटी अध्यक्ष कामिल खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व मदरसा के छात्रों ने वीर अब्दुल हमीद के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए मिष्ठान वितरण किया। उनकी याद में पौधरोपण भी किया। भाजपा पूर्व नगर मंडल महामंत्री मनोज वाधवा ने कहा कि अब्दुल हमीद ने 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध में अपनी वीरता का परिचय देते हुए दुश्मन देश के छह टैंक को नेस्तनाबूत कर पाकिस्तानी सेना को पीछे हटने को मजबूर कर दिया। मरणोपरांत भारत सरकार ने शहीद अब्दुल हमीद को परमवीर चक्र से भी सम्मानित किया। जफर खान पदम सक्सेना, मुस्तकीम मलिक, शहंशाह हसन, सलीम अहमद, जफर खान, हाफिज उर रहमान, कासिम कुरैशी, शरीक राजा, हाफिज कफील, तौफीक अहमद, फरमान अह...