बीजापुर, अप्रैल 14 -- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को पुलिस ने नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए पांच इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAAF) और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मनकेली गांव के पास एक कच्ची सड़क पर इलाके में दबदबा बनाने और बारूदी सुरंग हटाने के अभियान के दौरान इन आईईडी का पता लगाया है। उन्होंने बताया कि 2-2 किलोग्राम के तीन आईईडी बीयर की बोतलों में पैक किए गए थे,जबकि 3 किलोग्राम से 5 किलोग्राम वजन के दो उपकरण स्टील के टिफिन बॉक्स में पैक किए गए थे। उन्होंने कहा,"आईईडी में कमांड स्विच मैकेनिज्म का इस्तेमाल किया गया था,जिन्हें जमीन के नीचे 3 मीटर से 5 मीटर की दूरी पर एक के बाद एक लगाया गया था। पुलिस अधिकारी ने आगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.