हिन्दुस्तान संवाददाता, सितम्बर 14 -- यूपी के आगरा में थाना मलपुरा क्षेत्र के तहत रोहता-बमरौली अहीर मार्ग पर स्वामी धाम चौराहा पर दस वर्षीय बालक अपने साहस से अपहरणकर्ताओं के हाथों में आने से बच गया। उसने बाइक सवार अपहरणकर्ताओं के मुकाबले के लिए अपने दांतों को हथियार बनाया। उनको दांतों से काट लिया। तब अपहरणकर्ता उसे छोड़कर भाग निकले। घटनाक्रम शुक्रवार शाम का है। जारूआ निवासी कृष्णवीर सिंह सेना में हैं। उनकी पत्नी अनु और 10 वर्ष का बेटा कामेंद्र स्वामीधाम चौराहा के समीप रहते हैं। दादा संत कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि अनु और कामेंद्र शुक्रवार शाम सात बजे घर से 50 मीटर दूर सब्जी और स्टेशनरी का सामान खरीदने गए थे। वहां अनु सब्जी खरीदने में जुट गई। तभी बाइक सवार दो लोग वहां आए। उनके चेहरे गमछे से ढके हुए थे। उन्होंने सड़क किनारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.