लखनऊ, सितम्बर 12 -- बख्शी का तालाब तहसील में बीते माह आई बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा जिला प्रशासन ने किसानों को दे दिया है। इसके लिए लेखपाल स्तर से सर्वेक्षण कराया गया था। पांच गांवों में आई बाढ़ ने तबाही मचाई थी। करीब एक दर्जन मवेशियों की मौत हुई थी। साथ ही किसानों की फसलें गोमती के पानी में डूब कर तबाह हो गई थीं। जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को कुल 1154 किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा दिया गया है। फसल के नुकसान पर करीब 62 लाख रुपये मुआवजा किसानों को दिया गया है। इसके अलावा बाढ़ की चपेट में आकर 11 मवेशियों की मौत हो गई थी। पशु पालकों को प्रति पशु 37.5 हजार रुपये की दर से कुल 4.25 मुआवजा अलग से दिया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह ने बताया कि पानी में नौ झोपड़ियां भी डूब गई थीं जिनका अलग से मुआवजा पीड़ितों को दिया गया। इसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.