रुद्रप्रयाग, अप्रैल 17 -- आगामी 2 मई से शुरू हो रही केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर अब तैयारियां तेज होने लगी है। बदरी-केदार मंदिर समिति का 18 सदस्यीय एडवांस दल शुक्रवार को केदारनाथ रवाना होगा। ऊखीमठ से जाने वाले एडवांस दल में इंजीनियर, विद्युत, भंडारण और अन्य व्यवस्थाएं देखने वाले शामिल हैं। हर साल की तरह इस बार भी केदारनाथ धाम में मंदिर के साथ ही अपनी तैयारियों को बेहतर करने के लिए बदरी-केदार मंदिर समिति का एडवांस दल केदारनाथ रवाना होगा। शुक्रवार को दल के सदस्य ऊखीमठ से प्रस्थान कर गौरीकुंड होते हुए केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। जहां यात्रा को लेकर समिति कर्मी अपनी तैयारियों में जुट जाएंगे। 2 मई को भगवान केदारनाथ धाम के कपाट तीर्थयात्रियों के दर्शनार्थ खोले जाने हैं, ऐसे में धाम में अपनी तैयारियों को यात्रा से पूर्व बेहतर करने के लिए एडवांस कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.