अलीगढ़, दिसम्बर 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एएमयू लॉ फैकल्टी सदस्यों ने बीए एलएलबी की 120 सीटों पर क्षमता से अधिक प्रवेश पर अपनी चिता जताई है। लॉ फैकल्टी सदस्यों ने डीन फैकल्टी को एएमयू कंट्रोलर को क्षमता से अधिक प्रवेश न लेने को सामूहिक पत्र लिखेंगे। लॉ फैकल्टी सदस्यों की बैठक हाल ही में आयोजित की गई। जिसमें लॉ फैकल्टी डीन परीक्षा सफलतापूर्ण कराने पर सराहना की। उसके बाद एएमयू के विधि विभाग में बीए एलएलबी में 120 सीटों से अधिक प्रवेश पर चिंता जाहिर की गई। बार काउंसिल ऑफ इंडिया रूल्स ऑफ लीगल एजुकेशन, 2008 के संदर्भ में एकेडमिक सेशन 2026-2027 के लिए बीए एलएलबी (ऑनर्स) प्रोग्राम में एडमिशन पर चर्चा की गई। बताया गया विधि विभाग सेंटर ऑफ लीगल एजुकेशन बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा शासित है। जिसने बीए एलएलबी (ऑनर्स) प्रोग्राम के लिए 120 छात्रो...