नई दिल्ली, अगस्त 13 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। आयु पूरी कर चुके वाहनों पर फिलहाल कार्रवाई न किए जाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बीएस-4 वाणिज्यिक वाहनों के मालिकों को भी राहत की उम्मीद जगी है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, दिल्ली में एक नवंबर से बीएस-4 वाहनों के प्रवेश पर रोक लग जाएगी। इस आदेश से चिंतित ट्रांसपोर्टरों ने पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को ज्ञापन देकर दिल्ली सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पैरवी किए जाने की मांग की है। ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का कहना है कि प्रतिबंध लगाए जाने पर तकरीबन 40 हजार वाहन मालिक और इनसे जुड़े कर्मचारी व मैकेनिक भी प्रभावित होंगे। ट्रांसपोर्टरों ने एक नवंबर से पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने की बजाय आदेश में ढील दिए जाने की मांग की है। रात के समय प...