रांची, फरवरी 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को बीएस कॉलेज, लोहरदगा का दौरा किया। उन्हें कॉलेज में शिक्षकों की भारी कमी दिखी। यहां कई विषय हैं, जिसमें एक भी शिक्षक नहीं हैं। वहीं, कई विषयों में महज एक ही शिक्षक हैं। भौतिकशास्त्र, बॉटनी, उर्दू, हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास और कॉमर्स में एक भी शिक्षक नहीं हैं। इससे कॉलेज के लगभग 12 हजार से ज्यादा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन पर सीधा असर पड़ रहा है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसके गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में रांची विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया जा चुका हैं, पर अबतक कोई हल नहीं निकल सका है। जेसीएम के अमन तिवारी और असद फेराज टिंकू ने कहा कि अगर जल्द हल नहीं निकला तो झारखंड छात्र मोर्चा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने पर बाध्य होगा।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.