लोहरदगा, फरवरी 12 -- एकता, सदभाव, समन्वय और परस्पर सहयोग के साथ देश और समाज को एकजुट-मजबूत करने का दिया संदेश लोहरदगा, संवाददाता। अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत रहकर समाज और राष्ट्र सेवा करनेवाले बलदेव साहु महाविद्यालय के 1984 बैच के विद्यार्थियों का सम्मेलन नंदगांव में कोयल नदी के तट पर आयोजित हुआ। 42 साल बाद एक साथ एक स्थान पर हुआ यह जुटान भावनात्मक और अभिप्रेरक साबित हुआ। एकता, सदभाव, समन्वय और परस्पर सहयोग के साथ देश और समाज को एकजुट-मजबूत करने का संदेश इस सम्मेलन ने दिया। देश के विभिन्न स्थानों में रह रहे लोगों ने इसमें शिरकत की। मौके पर पूर्ववर्ती छात्र डा अजय शाहदेव ने कहा कि 42 वर्षों के बाद मिलना सुखद और भावुक कर देनेवाली यादों का जीवंत होना है। 1984 बैच के विद्यार्थियों को देखते हुए र्गव होता है कि सभी बेहतरीन मुकाम पर हैं, देश औ...