पीलीभीत, फरवरी 15 -- पीलीभीत, संवाददाता। चौधरी निहाल सिंह कृषि (पीजी) कॉलेज ऐमी में संचालित बीएससी (ऑनर्स) कृषि की छात्रा शिवानी पुत्री सुमेर लाल ने 85.60 प्रतिशत अंक पाकर महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया होनहार छात्रा ने नाम रोशन किया है। कृषि विभागाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि शिवानी की उपलब्धि पर सब खुश हैं। कॉलेज अध्यक्ष चौधरी दिग्विजय सिंह ने कॉलेज के स्टाफ के प्रयासों को भी सराहा। कॉलेज चीफ प्रॉक्टर आदेश यादव, रमेश गंगवार, सुरेंद्र पाल मौर्य, डॉ. मनोज कुमार पालीवाल, अनुराग शर्मा, मदनलाल, आरती सागर, चंदन रस्तोगी, आदित्य सिंह एवं समस्त स्टाफ ने छात्र...