काशीपुर, फरवरी 4 -- जसपुर, संवाददाता। शासन प्रशासन ने बीएसवी इंटर कॉलेज के पीछे ही रोडवेज बस अड्डा बनाने की तैयारी की है। एसडीएम ने भूमि का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। जल्द ही परिवहन विभाग के अफसर मौका मुआयना करेंगे। पिछले काफी समय से जसपुर में रोडवेज बस अड्डा बनाने की कवायद चल रही है। इसके लिए शासन प्रशासन भूमि की तलाश कर रहा है। पिछले दिनों शासन की पहल पर प्रशासन ने बीएसवी इंटर कॉलेज के पीछे की भूमि का निरीक्षण किया था। तीन दिन पहले भी एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने भूमि का स्थ्लीय निरीक्षण किया था। बुधवार को एसडीएम अभयप्रताप सिंह ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे को बीएसवी इंटर कॉलेज के पीछे सवा एकड़ भूमि में बनाने को शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इस भूमि के दोनों ओर सड़कें हैं। एक सड़क संकरी है तो उसके पास बह रही नहर को कवर कर सड़क क...