पीलीभीत, दिसम्बर 7 -- पूरनपुर, संवाददाता। शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी ने पूरनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से सवाल-जवाब कर उनकी पढ़ाई, विषयों की समझ और शिक्षण स्तर की जानकारी ली। कक्षाओं का निरीक्षण कर शैक्षिक गुणवत्ता का भी उन्होंने बारीकी से जायजा लिया। बीएसए ने निरीक्षण के दौरान छात्रावास को भी देखा। ठंड के मौसम को देखते हुए छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी बार्डन पूनम कटियार से ली। कंबल, बिस्तर, गर्म पानी, रसोईघर व अन्य व्यवस्थाओं को देखा। यहां पर सब सही पाया गया। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर भी उन्होंने संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में तैयार किए गए भोजन की गुणवत्ता को परखने के लिए उन्होंने छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.