पीलीभीत, मार्च 16 -- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय कैंपस में सांसद निधि से बच्चों की सुविधा के लिए क्रीड़ास्थल का निर्माण कराया गया था। क्रीड़ा स्थल पर कुछ खेल उपकरण लगवाए गए, जो निष्प्रयोज्य साबित हो रहे हैं। इसके पीछे क्रीड़ा स्थल में निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इस वजह से क्रीड़ा स्थल का हैंडओवर नहीं हो पा रहा है। सरकारी मशीनरी की शिथलिता की वजह से बच्चों को क्रीड़ास्थल का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्रीड़ास्थल कूड़ा स्थल के रूप में तब्दील होता जा रहा है। मुहल्ले के लोग कूड़ा डाल रहे हैं। क्रीड़ा स्थल के हैंडओवर करने की कार्रवाई करने से विभागीय अधिकारी सकारात्मक कदम नहीं उठा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.