लखनऊ, जून 27 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता बीएसए ने निरीक्षण में मलिहाबाद के दुगौली प्राइमरी स्कूल में ताला पड़ा मिलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक फैजी फरहान को निलंबित किया है। साथ ही सहायक शिक्षिका सबरीन फातिमा और शिक्षामित्र ऊषा कुमार का वेतन रोकने के साथ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह तीनों बिना सूचना के स्कूल में ताला डालकर गायब थे। बीएसए ने स्कूल में सिर्फ सात बच्चे नामांकित होने और कम्पोजिट ग्रांट का सही इस्तेमाल न किये जाने पर निलंबन की कार्रवाई की है। बीएसए राम प्रवेश गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे मलिहाबाद स्थित प्राइमरी स्कूल दुगौली का औचक निरीक्षण किया। स्कूल में ताला पड़ा हुआ था। प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षामित्र बिना किसी सूचना के गायब थे। कुछ देर बाद पहुंची शिक्षामित्र को बीएसए ने फटकार लगायी। बीएसए ने स्कूल के भीतर जाकर निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.