प्रयागराज, जून 25 -- चार दिन पहले करैलाबाग में तेज रफ्तार कार के धक्के से स्कूटी सवार बीएसए कर्मी की मौत हो गई थी। वहीं, मृतक का भाई प्रवक्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। करेली पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान कर ली है। अब आरोपित को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। करैलाबाग निवासी शबीह रजा बीएसए कार्यालय फतेहपुर में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। उनके भाई आसिफ रजा यादगार हुसैन इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं। दोनों भाई शनिवार की रात स्कूटी से घर लौट रहे थे। रास्ते में विद्युत उपकेंद्र करैलाबाग के समीप पीछे से तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में शबीह रजा की मौत हो गई थी। थाना प्रभारी राजेश मौर्या ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान कर ली गई है। जल्द ही आरोपित को गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.