पीलीभीत, जनवरी 2 -- पीलीभीत। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रांगण में क्षेत्रीय सांसद विकास निधि योजना से बनवाए गए स्पोर्ट्स कैंपस हाल एवं ओपेन जिम के दिन बहुर गए हैं। अब स्पोर्ट्स हाल और ओपेन जिम को हैंडओवर कर शुरू करने की प्रक्रिया चालू कर दी गई है। इसी क्रम में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक और बीएसए ने संयुक्त रूप से स्पोर्ट्स हाल कैंपस का निरीक्षण कर सत्यापन किया। इसके बाद स्पोर्ट्स हाल के शुरू होने की संभावनाएं जग गई हैं। क्षेत्रीय सांसद विकास निधि योजना के तहत वर्ष 2022-23 में स्वीकृत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रांगण में स्पोर्ट्स हाल का निर्माण और ओपेन जिम का शिलान्यास निवर्तमान सांसद वरुण गांधी ने 29 अक्टूबर 2022 को किया था। स्पोर्ट्स हाल के निर्माण पर 25 लाख रुपये और ओपेन जिम के उपकरण पर पांच समेत कुल 30 लाख रुपये की...