धनबाद, जुलाई 17 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय में रूपेश सिन्हा की जयंती पर बुधवार को पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। वर्षा जल संरक्षण विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया। पांच ग्रुप में बांटकर रचनात्मकता की जांच की गई। सभी ग्रुप से तीन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को स्मृति चिह्न और पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। रूपाश्री नंदी, आयशा कुमारी, कोमल कुमारी, पल्लवी कुमारी, श्रद्धा कुमारी दुबे, सरिता कुमारी, अर्पिता श्रीवास्तव, ऋषिका सिन्हा, शिवम कुमार, आरोही कुमारी, अनन्या कुमारी समेत अन्य शामिल हैं। झारखंड शिक्षा परियोजना के एडीपीओ आशीष कुमार समेत अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इससे पूर्व रूपेश सिन्हा की तस्वीर पर पत्नी डॉ मीतू सिन्हा, अजय प्रकाश सिन्हा, परियोजनाकर्मी मदन प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.