मऊ, मई 14 -- पूराघाट। ब्राह्मण समाज के हित में कार्यरत संगठन बीएसएस परशुराम सेना द्वारा संगठन विस्तार के क्रम में पदाधिकारियों का चयन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनाथ पाण्डेय एवं प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पाण्डेय ने मुनिन्द्र कुमार मिश्रा को मऊ जनपद का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। आलोक पांडेय को युवा मोर्चा का तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। संगठन को विश्वास है कि ये नियुक्तियां बीएसएस परशुराम सेना को नई दिशा और गति प्रदान करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.