बोकारो, मई 27 -- बीएसएल के मानव संसाधन के ज्ञानार्जन व विकास विभाग में वर्ष 2025 के अप्रैल माह के लिए बोकारो स्टील प्लांट के बेस्ट एम्प्लोयी ऑफ़ द मंथ अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 8 कर्मचारियों को उनके कार्य में विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। इस समारोह में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण के साथ संबंधित विभागों के मुख्य महाप्रबंधक , विभागाध्यक्ष व पुरस्कार प्राप्त करने वाले कार्मिक व उनके परिवार के सदस्य शामिल रहे। मुख्य महाप्रबंधक अंजनी कुमार शरण ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा इस सफलता में कर्मचारियों के साथ उनके परिवार का भी काफी योगदान है। उन्होंने कहा कर्मचारियों को अपने रोज़ के कार्यों के अलावा नित नई चुनौतियों को स्वीकार कर उनका समाधान खोजना चाहिए व विकास की गति को बनाये रखना चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.