बोकारो, अक्टूबर 4 -- बोकारो स्टील प्लांट में 28 सितंबर को कार्य करने के दौरान बुरी तरह से झुलसे ठेका कर्मियों में से एक ब्रजेश माहथा की मृत्यू इलाज के दौरान शुक्रवार को बोकारो जेनरल अस्पताल में हो गई। जिसके बाद कंपनी के नियम के मुताबिक सेल प्रबंधन ने आनन फानन में सांसद ढुलू महतो की उपस्थिति में मृतक की पत्नी को बीएसएल में नियुक्ति पत्र सौंप दिया। मालूम हो कि प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप नंबर 2 में मेटल उठाते वक्त क्रेन का रोप अचानक टूट गया था। जिस कारण लेडल अनियंत्रित होने से हॉट मेटल छलक गया। जिसमें काम कर रहे तीन ठेका कर्मी ब्रजेश के अलवा प्रवीण और ओम प्रकाश झुलस गए थे। हालांकि अन्य दो मजदूरों का इलाज जारी है। मामले को लेकर उपायुक्त ने जांच के भी आदेश दिए है। इधर सेल प्रबंधन ने एक महाप्रबंधक एच कुमार को सस्पेंड कर दिया है। इस बाबत सांसद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.