बोकारो, फरवरी 13 -- चास नगर निगम से मेयर प्रत्याशी साधु शरण गोप ने चास पुनर्वास साईड और भर्रा में गुरूवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विस्थापित को नेस्तानाबूद करने वाला बीएसएल प्रबंधन के खिलाफ मजबूत शक्ति खड़ा करने का अंतिम मौका है। लगभग 30 हजार विस्थापित के पास वोट की शक्ति से मजबूत बनाने का अवसर है। उन्होंने कहा है कि बीएसएल ने विस्थापितों का जमीन लिया,जान लिया, ठेका मजदूरों से वेतन लुटा , अब बेरोजगारी से सूखे पड़े शरीर से होल्डिंग टैक्स के रूप में खून चूस रहा है। इस होल्डिंग टैक्स को बचाने के लिए विस्थापित को एक जुट होकर वोट करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...