बोकारो, मार्च 21 -- बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने गुरूवार को संयंत्र के पूरे सीआरएम काम्प्लेक्स व एचआरसीएफ विभाग में सेफ्टी वॉक कर सुरक्षा पहलुओं का जायज़ा लिया। इस दौरान उनके साथ अधिशासी निदेशक (संकार्य) सी आर महापात्रा, कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक आनंद रौतेला, लक्ष्मी दास, सी आर एम -3 के मुख्य महाप्रबंधक अरुण कुमार, विभागाध्यक्ष बिश्वजीत मिश्रा व एचआरसीएफ विभाग के विभागाध्यक्ष सहित सम्बंधित विभाग के वरीय अधिकारी उपस्थित थे। निदेशक प्रभारी श्री तिवारी ने सेफ्टी वॉक के दौरान सम्बंधित विभाग के अधिशासियों तथा कर्मियों से सुरक्षा पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही उन्हें पीपीई के इस्तेमाल और सुरक्षा नियमों के अनुपालन का निर्देश दिया। निदेशक प्रभारी ने शॉप फ्लोर में बेहतर हाउस कीपिंग पर भी बल दिया व सुरक्षा पहलुओं को और पुख्ता बनाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.