बोकारो, मार्च 8 -- बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं को लेकर बोकारो इस्पात डिप्लोमा धारी कामगार यूनियन के कर्मचारी सदस्यों और विभाग के मुख्य महाप्रबंधक सौभिक रॉय व उच्च अधिकारियों के साथ बैठक हुई। यूनियन की ओर से उठाए गए मुद्दों में ब्लास्ट फर्नेस विभाग में डस्ट संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए डस्ट पाइप लाइन की सफाई करने, नया पाइप लाइन का निर्माण और मिनी एग्जॉस्ट फैन लगाने की मांग की गई । साथ ही कर्मचारियों को उच्च गुणवत्तायुक्त डस्ट मास्क मुहैया कराना व प्रतिमाह डस्ट मास्क की संख्या बढ़ाने की मांग की गई। इसके अलावा शुद्ध पेय जल के लिए सभी सेक्शन में वाटर कूलर और वाटर फ़िल्टर लगाना, पुराने टॉयलेट्स की साफ सफाई करने पर चर्चा की गई। आवश्यकता अनुसार हरेक फर्नेस में नये टॉयलेट्स का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.