बोकारो, जून 3 -- बीएसएल के स्टील मेल्टिंग शॉप न्यू विभाग ने एक और उपलब्धि दर्ज करते हुए लगातार 252 हीट्स की निर्बाध कास्टिंग सीक्वेंस का सफल संचालन कर नया रिकॉर्ड बनाया है। यह उपलब्धि पूर्व में बनाए गए 211 हीट्स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए बीएसएल की तकनीकी दक्षता, परिचालन उत्कृष्टता और टीम वर्क का प्रमाण है। इस सीक्वेंस की शुरुआत 26 मई 2025 को हुई थी और इसका समापन 2 जून को हुआ। इस दौरान फ्लाइंग टंडिश का 9 बार उपयोग करते हुए लगातार आठ दिनों तक कास्टर का निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया गया। कुल 1321 स्लैब्स की कास्टिंग की गई । इस प्रक्रिया में लगभग 30,000 टन स्टील का उत्पादन हुआ। इस उपलब्धि को बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी एवं अधिशासी निदेशक (संकार्य) सीआर महापात्रा के मार्गदर्शन में साकार किया गया। इस निर्बाध कास्टिंग सीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.