बोकारो, नवम्बर 30 -- बोकारो वरीय संवाददाता। मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में वर्ष 2025 के अक्टूबर माह के लिए बोकारो स्टील प्लांट के बेस्ट एम्प्लोयी ऑफ़ द मंथ अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आरजीबीएस विभाग के जय प्रकाश, हैवी मेंटेनन्स मैकेनिकल के मिलन नायक, एसएमएस न्यू के मो. मोक़द्दर परवेज, सीआरएम -3 के बिजय प्रसाद, सीईडी बिभाग के लव कुमार, सीओ व सीसी विभाग के संजय कुमार दास, ब्लास्ट फर्नेस के जय किशोर तथा विजिलेंस विभाग के मनोज कुमार धर के साथ कुल आठ (08) कर्मचारियों को उनके कार्य में विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। इस समारोह में अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन) अनुप कुमार दत्त, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरन के साथ संबंधित विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्...