शामली, दिसम्बर 18 -- शहर के बीएसएम स्कूल में गुरुवार को 20वीं एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े उत्साह के साथ किया गया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों के शारीरिक विकास, खेल कौशल और अनुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राहुल चौधरी, मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह एवं उप प्रधानाचार्या आशु पंडित द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। अतिथियों द्वारा मशाल प्रज्वलित कर खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन प्री-प्राइमरी के बच्चों के लिए 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इसके अलावा बैग रेस, फ्रॉग रेस, कंगारू रेस, चिकन रेस एवं स्पून रेस जैसी रोचक प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।खेल अध...