शामली, फरवरी 7 -- शहर के बीएसएम स्कूल के कक्षा 4 के छात्र अद्विक सिंह ने फर्स्ट एनसीआर ओपन कराटे चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता जुनेत्सु शोतोकान कराटे डो फेडरेशन, फरीदाबाद द्वारा इंडोर स्पोर्ट्स ऑडिटोरियम, सेक्टर-23 फरीदाबाद हरियाणा में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न जिलों एवं राज्यों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अद्विक सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र के साथ सिल्वर मेडल प्राप्त किया। प्रधानाचार्य राहुल चौधरी, मेनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह तथा उप प्रधानाचार्या आशु पंडित सहित समस्त शिक्षकगणों ने छात्र को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि छात्र की मेहनत,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.